फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guest house to be built for monks on two acres of land in Ajaipur

अजईपुर में दो एकड़ जमीन पर भिक्षुओं के लिए बनेगा गेस्ट हाउस

Wed, 30 Jun 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Guest house to be built for monks on two acres of land in Ajaipur
काशी में आने वाले बौद्ध भिक्षुओं को अब यात्रा के दौरान रहने की समस्या नहीं होगी। भूटान सरकार की मदद से पिंडरा ब्लॉक के अजईपुर में उनके लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। दो एकड़ जमीन पर बनने वाले गेस्ट हाउस के लिए जिला प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश शुरू हो गई है। मंगलवार को एसडीएम पिंडरा ने अजईपुर पहुंचकर यहां राजस्व अभिलेखों के आधार पर गेस्ट हाउस बनाए जाने के लिए जमीन की तलाश करने सहित अन्य कार्रवाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का आवागमन होता रहता है। इसमें भूटान सहित अन्य जगहों से आने वाले भिक्षुओं की सुविधा के लिए ही यहां गेस्ट हाउस बनाए जाने का फैसला हुआ है। मंगलवार को एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी ने तहसील के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वाराणसी-जौनपुर निर्मार्णाधीन फोरलेन हाईवे पर स्वामी हरसेवानंद आश्रम से सटे अजईपुर गांव में बनने वाले गेस्ट हाउस के लिए जमीन की तलाश करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। जमीन की तलाश भी लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द ही इसकी जानकारी भूटान सरकार को भी भेजी जाएगी, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद अन्य औपचारिकताएं शुरू हो जाएंगी। इस दौरान तहसीलदार रामनाथ, कानूनगो फेरु राम, लेखपाल अनुपम आनंद, कपीस तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed