फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GST Real estate entrepreneurs happy with reduction in rates said- purchasing power of consumers increase

GST: जीएसटी दरों में कमी से रियल एस्टेट उद्यमी खुश, बोले- उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढे़गी, उद्योग भी बढ़ेगा

Sat, 06 Sep 2025 04:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

GST Reforms: वाराणसी के उद्यमियों और व्यापारियों ने जीएसटी दरों में संशोधन के निर्णय पर खुशी जताई। कहा कि ट्रंप टैरिफ का यह करारा जवाब है। इसके लिए व्यापारियों ने सरकार को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
GST Real estate entrepreneurs happy with reduction in rates said- purchasing power of consumers increase
मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में बैठक में माैजूद उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जीएसटी दरों में संशोधन के फैसले का इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी की अध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में हुई बैठक में वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरें कम होने से आम उपभोक्ता की खरीद क्षमता में वृद्धि होगी। इसका लाभ उद्योग को मिलेगा। 

विज्ञापन


आईआईए राष्ट्रीय कार्यसमिति के निर्वाचित सदस्य राजेश भाटिया ने जीएसटी पंजीकरण के निस्तारण के लिए तीन दिन समय दिए जाने का स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने कहा कि शिक्षण सामग्रियों पर जीएसटी की दरों में कमी किए जाने से अभिभावकों का बोझ भी कम होगा। 
विज्ञापन


आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अनुपम देव, डिविजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, आईआईए वाराणसी के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर अग्रवाल ने विचार रखे। युवा टीम के अजय जायसवाल, उमंग गुप्ता और राष्ट्रीय टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन राहुल मेहता ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन के संरक्षक अनुज डीडवानिया ने कहा कि सीमेंट स्टील और इस कंस्ट्रक्शन उद्योग में आने वाली सामग्रियों में जीएसटी की दर काम होने से कंस्ट्रक्शन की लागत में कमी आएगी। जिसका सीधा लाभ घर खरीदने वालों को मिलेगा। 

विकसित भारत का मार्ग होगा प्रशस्त
जीएसटी में सुधार के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि इस फैसले से विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। इस सुधार से न केवल व्यापार को बल मिलेगा बल्कि गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम की ओर से जीएसटी दरों में सुधार का यह ऐतिहासिक निर्णय गरीबों और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला है। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि कर प्रणाली को सरल बनाने और आम नागरिकों का बोझ कम करने से ‘ईज ऑफ लिविंग’ के साथ-साथ ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ भी सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करने वालों में अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी तथा सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर आदि मौजूद रहे।

व्यापारी बोले धन्यवाद मोदी जी : भाजपा कार्यालय गुलाब बाग पर शुक्रवार को प्रमुख व्यापारी नेता एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जीएसटी से राहत पर व्यापारियों ने पीएम मोदी को धन्यवाद बोला। प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जीएसटी दरों में समानता लाने की मांग की
महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने वस्त्र उद्योग को सरल बनाने की मांग की। कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने दरों को सरल बनाकर उपभोग को बढ़ावा देने और मध्यम वर्ग को राहत देने का कार्य किया है। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान और महामंत्री दीपक वासवानी, लोहा व्यापार मंडल के रजनीश कन्नौजिया और रामभजन ने जीएसटी में हुए संशोधन का स्वागत किया। पर्यटन उद्योग से जुड़े आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल मेहता और सुजीत गुप्ता ने होटलों पर जीएसटी दर घटाने का स्वागत किया। 

मध्यम वर्ग के लिए तोहफा
खाद्य व्यापार मंडल ने मध्यम एवं लघु वर्ग के लिए दीपावली का तोहफा बताया है। मालवीय मार्केट में खाद्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष नवरतन राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह निर्णय निश्चय ही अर्थव्यवस्था को बल देने वाला है। संचालन गौरव राठी ने किया। 

पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक : जीएसटी दरों में सुधार को पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले ने पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया। कहा कि इस फैसले से एक ओर जहां भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप का टैरिफ फुस्स पटाखा साबित हो जाएगा। पूर्व मेयर ने कहा कि जीएसटी के नए स्लैब से छोटे, मध्यम दर्जे के उद्योग धंधों में बूम आएगा। गरीब व मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed