फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP caught in Varanasi, five friends who ran away from home to become heroine in Bhojpuri film

हीरोइन बनने भागीं सहेलियां पुलिस ने पकड़ीं: नंबर कम आने पर डांट पड़ने से हुईं थी आहत, मुंबई जाने का था प्लान

Sat, 10 Apr 2021 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 01:59 PM IST
सार

बिहार की रहने वाली पांच किशोरियां घर से हो गई थीं फरार।
वाराणसी के कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
GRP caught in Varanasi, five friends who ran away from home to become heroine in Bhojpuri film
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार की रहने वाली पांच किशोरियां भोजपुरी फिल्म में हीरोइन बनने के लिए घर से भाग निकलीं। वाराणसी के कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया। जीआरपी ने सभी किशोरियों को परिवार को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान छात्राओं ने बताया कि हाईस्कूल में नंबर कम आने पर डांट पड़ी थी। इसके बाद यह फैसला किया कि मुंबई में जाकर भोजपुरी फिल्मों में काम करके करियर बनाना है।

विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पांचों नाबालिग छात्राएं भभुआ स्थित रामगढ़ (बिहार) की रहने वाली हैं। पूर्वा एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन उतरीं। सभी इधर-उधर भटक रही थीं। आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सुमन की निगाह पड़ी तो उन्हें टोका। संदेह होने पर इसकी सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन


पांचों को पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें घरवालों को सुपुर्द कर दिया। सभी ने पूछताछ में बताया कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में कम नंबर आने के कारण घरवालों ने उन्हें खूब डांटा था। जिससे आहत पांचों ने घर से भागकर मुंबई जाने का फैसला किया। जहां उन्हें भोजपुरी फिल्म में काम मिलने की उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की निगरानी रखें अभिभावक
जीआरपी की टीम ने अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा है कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल दे रहे हैं तो इस पर भी ध्यान दें कि बच्चा उसका किस तरह प्रयोग कर रहा है। अभिभावक के लिए बहुत जरूरी है कि बच्चों से संपर्क बनाकर रखें। उनसे जाने वह क्या सोच रहे हैं, उनके दिमाग में क्या चल रहा है। 

आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सुमन ने बच्चों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्क रहें, सोशल मीडिया के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति उनसे संपर्क कर कहीं बुलाता है तो इसकी सूचना अपने अभिभावक को अवश्य दें। कोई भी अपराधी बच्चों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। उन्हें गलत कार्यों में लगा सकता है। बच्चों के मन में क्या चल रहा है, उसे अपने माता पिता से अवश्य बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed