{"_id":"5ae34b644f1c1b3a0b8b6dea","slug":"grooms-uncle-injured-in-harsh-firing-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा को लगी गोली, बिना शादी के लौटी बारात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा को लगी गोली, बिना शादी के लौटी बारात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के बाद पांच मई को शादी करने पर सहमति
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा को गोली लग गई। इसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के एक व्यक्ति की लाठियों से पिटाई कर दी। इससे नाराज बाराती बिना शादी के लौट गए।
घटना गुरुवार की देर रात जिले के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में घटी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बेलौली सोनवर्षा (बड़की वारी) गांव निवासी अजीत यादव की बारात मुहम्मदाबाद सिपाह निवासी गिरीश यादव के यहां गई थी।
द्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा राम विलास यादव (50) के पैर में गोली लग गई। इसको लेकर घराती और बाराती भिड़ गए। वर पक्ष के संजय (30) की लाठियों से पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर मादी चौकी तथा दोहरीघाट थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को आजमगढ़ के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। इधर, घटना से नाराज बाराती बिना विवाह के ही लौट गए।
बाद में पुलिस और बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष पांच मई को शादी करने पर सहमत हुए। इस संबंध में घायल राम विलास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।