फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Greed of money friends became smuggler in varanasi

ज्यादा पैसे कमाने की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, तीनों दोस्त पहले बैंक के लिए करते थे रिकवरी

Fri, 29 Mar 2019 10:39 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 29 Mar 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Greed of money friends became smuggler in varanasi
बरामद की गई कार और गांजा - फोटो : अमर उजाला

अपराध की दुनिया में जाने के लिए एक पल और एक छोटी सी वजह ही काफी है। लोन पर लिए गए वाहनों की किश्त न जमा होने पर उन्हें सीज करने का काम करने वाले दोस्तों की जान-पहचान हाईवे पर गांजा की तस्करी करने वालों से हो गई। इसके बाद वे अपराध के दलदल में फंसते चले गए। 

विज्ञापन


गांजा की तस्करी से कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का चस्का लगा तो सभी खुद का गिरोह बना कर एसयूवी वाहनों से गांजा की तस्करी करने लगे। क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस की संयुक्त टीम ने अकेलवा चौराहा से गुरुवार को इस गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि तीन चकमा देकर भाग निकले। 
विज्ञापन


तीनों तस्करों के पास से पुलिस ने 230 किलोग्राम गांजा, तीन कार और पांच मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई को डीजीपी ओपी सिंह ने गुरुवार की प्रदेश भर की पुलिस की कार्रवाई में पहला स्थान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रोहनिया थाना के बूढ़ापुर के राहुल सिंह उर्फ उदय, मोहनसराय के अंकित श्रीवास्तव और मिर्जापुर के चुनार थाना के फुलहा गांव के संतोष सिंह के तौर पर हुई है। वहीं, मौके से भाग निकलने वाले तीन टकटकपुर का मनीष सिंह, मढ़ौली का अशोक राजभर और सामने घाट का राजू जायसवाल बताए गए हैं।

एसएसपी ने किया मामले का खुलासा

Greed of money friends became smuggler in varanasi
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और लोहता एसओ राकेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गुरुवार की भोर में अकेलवा चौराहा स्थित पुलिस बैरियर पर वाहन चेक कर रहे थे।

इस दौरान गंगापुर की ओर से आ रही तीन कार रुकवाने का इशारा किया गया तो चालकों ने पुलिस टीम को कुचल कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर तीन को गिरफ्तार किया जबकि तीन भाग निकले। तीनों आरोपियों ने बताया कि हाईवे पर वाहन सीज करने के दौरान वो कभी-कभार मादक पदार्थों से लदे वाहन भी पकड़ लेते थे और पुलिस को सूचना दे देते थे।

इससे सभी की जान-पहचान पुलिस से अच्छी थी। इसी दौरान मादक पदार्थों के तस्करों से करीबी बढ़ी तो वाराणसी और आसपास के जिलों में गांजा की खेप पहुंचाने लगे। चेकिंग होने पर पुलिस से जान-पहचान काम आ जाती थी। एसएसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed