फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grandfather and father went the way of the Nile

दादा और पिता की राह चले नील

Thu, 25 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 25 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and father went the way of the Nile
फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके नील नितिन मुकेश जल्द ही अपने दादा और पिता की तरह गायकी में भी अपना कैरियर बनाएंगे। बुधवार को लहुराबीर स्थित बॉब्स जिम की नई शाखा ‘बाब्स जिम हार्ड कोर’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए नील नितिन मुकेश ने पत्रकारों से अपनी भविष्य की योजनाएं साझा की।
विज्ञापन


कहा कि जल्द ही उनकी आवाज में कई गाने सुने जा सकेंगे। कई गानों की डबिंग पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने अपने दादा मुकेश के हिट नगमे ‘जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां...’ गाकर सुनाया।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में नील ने कहा कि रोल चाहे सकारात्मक हो या नकारात्मक बस चुनौतीपूर्ण होना चाहिए। मैं फिल्मों में किरदार को लेकर बेहद चूजी हूं। कहा कि बचपन में बनारस आया था। पहले से काफी बदल गया है यह शहर। मौका मिला तो बनारस में प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म बनाना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम के बाबत नील ने कहा कि यह परंपराओं को संरक्षित रखने वाला शहर है। यहां जिम के साथ अखाड़े की परंपरा भी जीवित रहनी चाहिए। कहा कि फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। बहरहाल, बॉब्स जिम के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा ने बताया कि नया जिम अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है।


यहां वेट लॉस प्रोग्राम, टोटल फिटनेस प्रोग्राम, विभिन्न प्रकार के मसाज, स्टीम थेरेपी आदि सुविधाएं हैं। जिम के उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों को विशेष छूट दिया गया है। समारोह में डैलिम्स सनबीम समूह की निदेशक पूजा मधोक, सह निदेशक मोनिका सारस्वत पांडेय तथा डैलिम्स सनबीम एडूकॉम के निदेशक माहिर मधोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed