फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grand son attempt murder of grand mother at azamgarh

जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल, आजमगढ़ में पोते ने दादी को मारी गोली

Mon, 24 Sep 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 24 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Grand son attempt murder of grand mother at azamgarh
महिला के देवर ने दर्ज कराया तीन पर केस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में पोते ने जमीन जायदाद के लिए अपनी रिश्ते में लगने वाली दादी को गोली मार दी। इसके बाद दादी खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। बुजुर्ग महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव में शनिवार की देर रात नशे में धुत पोते ने रिश्ते में लगने वाली दादी को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में वृद्धा के देवर ने रिपोर्ट दर्ज कराकर तीन लोगों को आरोपित किया है। घायल महिला भगवंती देवी (65) पत्नी स्व. साधू यादव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव की रहने वाली है। भगवंती देवी पति की मौत के बाद अकेले रहती है। उसकी देखभाल अन्य लोग करते हैं।
विज्ञापन


भगवंती के देवर दुखरन यादव ने बताया कि भगवंती देवी ने अपने हिस्से की जमीन कुछ दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति को बेच दी। जबकि उस जमीन पर रिश्ते में पोता लगने वाले अमरेंद्र यादव की नजर थी। अमरेंद्र को जब जमीन के बैनामे की सूचना हुई तो वह शनिवार की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और तमंचे से सोते समय भगवंती देवी को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली कंधे में लगने से वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां उसका इलाज चल रहा। घटना के संबंध में दुखरन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अमरेंद्र के अलावा रविंद्र यादव और रामबरन यादव को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed