{"_id":"596a115b4f1c1b2b278b467c","slug":"gown-dresses-reached-top-in-the-fashion-trends-the-splendor-of-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन ट्रेंड्स में टॉप पर पहुंचा गाउन ड्रेस, बना पार्टियों की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन ट्रेंड्स में टॉप पर पहुंचा गाउन ड्रेस, बना पार्टियों की शान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
gown dresses
- फोटो : अमर उजाला
फैशन के बदलते ट्रेंड में पार्टी वियर में भी कई बदलाव आए हैं। इस समय गाउन ड्रेसेज पार्टी की जान बने हुए हैं। बनारस में स्थानीय डिजाईनर और फैशन ट्रेंड्स के अनुसार यह टाप पर बना हुआ है। गाउन ड्रेसेज युवतियों के साथ ही महिलाओं को भी काफी लुभा रहा है।
विज्ञापन
ब्रांडेड से लेकर लोकल बुटिक में भी इसकी मांग सबसे ज्यादा है। फैशन इंस्टीट्यूट के प्रथम वर्ष की छात्रा शीलू और हृतिका का कहना है कि शार्ट और लांग गाउन उनकी पहली पसंद हैं। एक्सेसरीज का कांबिनेशन इसके साथ इसको और बेहतरीन लुक देता है।
विज्ञापन
इंश्योरेंस एडवाइजर पूजा ने बताया कि ब्रांडेड हैवी गाउन की कीमत तीन हजार से शुरू होती है और डिजाईन के हिसाब से कीमत बढ़ती जाती है। वहीं लोकल बुटिक में इसकी प्रारंभिक कीमत 1400 रुपये से शुरू होती है। यह पार्टी के दौरान आपको एक अलग ही लुक देता है।
विज्ञापन
पार्टी में सबके आकर्षण का केंद्र बनना है तो गाउन ड्रेसेज को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पिछली पार्टी में जब मैंने इसे पहना तो सहेलियों और रिश्तेदारों ने इसकी काफी तारीफ की थी। फैशन डिजाइनर अनामिका ने बताया कि हैवी डिजाइन खासकर शादियों के लिए और हल्के डिजाइन को छोटी पार्टियों के लिए पसंद किया जा रहा है।
वहीं शार्ट गाउन भी आजकल काफी चलन है। वेस्टर्न होने के कारण यह आपको वेस्टर्न फैशन का भी अहसास कराता है। लोकल से लेकर ब्रांडेड के अलावा लोकल बुटिक वाले भी इसे तैयार कर रहे हैं। बजट के हिसाब से आप इसको अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं।