उपलब्धि: एसआईआरएफ रैंकिंग में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का प्रदेश में 111 वां स्थान, फरवरी में फिर होगी जारी
Varanasi News: एसआईआरएफ रैंकिंग में वाराणसी स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक को 111वां स्थान मिला। प्रदेश में पहले स्थान पर राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था, संसाधन, स्टाफ, कौशल विकास जैसे मानकों पर हर साल राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ) जारी की जाती है। बीते साल सितंबर में जारी रैंकिंग में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक वाराणसी का प्रदेश में 111वां स्थान है। इस बार फरवरी 2026 में फिर से रैंकिंग जारी होगी।
सितंबर 2025 में अंतिम बार रैंकिंग जारी की गई थी। इसमें वाराणसी स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक को 111वां स्थान मिला। प्रदेश में पहले स्थान पर राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर का है। दूसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी तीसरे पर बरेली चौथे पर लखनऊ और पांचवें स्थान पर बदायूं का राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज है। एसआईआरएफ रैंकिंग में वाराणसी मंडल का कोई जिला शामिल नहीं है।
तीन मुख्य बिंदुओं पर होता है सर्वे के लिए आवेदन
राज्य स्तर पर कराई जाने वाली रैंकिंग में तीन मुख्य बिंदुओं पर कॉलेज को आवेदन करना होता है। इसमें टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्स के तहत फेकल्टी क्वालिटी एंड इंगेजमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी, एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी और इग्जामिनेशन एंड इवैल्युएशन एक्टिविटी के आधार पर आवेदन होता है। दूसरा मुख्य बिंदु प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, रिसर्च प्रोडक्टिविटी और महत्ता है। इसमें लैब प्रोजेक्ट, रिसर्च पब्लिकेशन और वर्कशॉप व सेमिनार शामिल है। तीसरा बिंदु डिप्लोमा आउटकम है। इसमें डिप्लोमा रेट, कैंपस-प्लेसमेंट और स्टार्टअप और इनोवेशन शामिल है। इन बिंदुओं पर कॉलेज ने फिर आवेदन किया है।
राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक में पंजीकृत हैं 800 छात्राएं
वाराणसी के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मौजूदा समय में 800 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें चार ट्रेड में पढ़ाई होती है। इसमें इलेक्ट्रीशियन, आईटी, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल डिजाइनिंग शामिल हैं।
मंडल के जिलों में पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्थान
क्या बोले अधिकारी
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की एसआईआरएफ रैंकिंग पिछली बार काफी पीछे थी। इस बार फरवरी में जारी होने वाली रैंकिंग के लिए सभी मानकों पर काम हुआ है। इस बार छात्राओं का रिजल्ट भी अच्छा रहा है। कॉलेज को टॉप 5 में लाने का प्रयास है। -पीके सिंह, प्रधानाचार्य