फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government will give permission to open parking on vacant land

Varanasi: खाली जमीन पर पार्किंग खोलने की अनुमति देगी सरकार, वाराणसी के सामने घाट से हुई शुरुआत

Fri, 30 Jun 2023 11:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jun 2023 11:35 PM IST
सार

वाराणसी शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसे देखते हुए खाली जमीन पर पार्किंग खोलने की सरकार अनुमति देगी। प्रयोग के तौर पर सामनेघाट स्थित मारुति नगर में एक निजी पार्किंग की शुरुआत की गई है। 

विज्ञापन
Government will give permission to open parking on vacant land
पार्किंग की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसे देखते हुए खाली जमीन पर पार्किंग खोलने की सरकार अनुमति देगी। प्रयोग के तौर पर सामनेघाट स्थित मारुति नगर में एक निजी पार्किंग की शुरुआत की गई है। इससे अनुपयोगी स्थान को उपयोगी बनाकर यातायात की समस्या को सुलझाने के साथ कमाई करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि सरकार की योजना है कि कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन पर नगर निगम के नियमों के अनुसार अनुमति लेकर पार्किंग की सुविधा दे सकता है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत क्षेत्रों में लोगों के पास ऐसी खाली जमीनें होती हैं, जिसका उपयोग वे नहीं करते हैं।
विज्ञापन


यदि उस जमीन के मालिक चाहें तो पार्किंग खोल सकते हैं। सामनेघाट मारुति नगर के पार्किंग संचालक ने बताया कि ये अच्छी योजना है। मुझे खुशी है कि शहर की यातायात को सुचारु बनाए रखने में मैं भी योगदान दे पा रहा हूँ। आय बढ़ने के साथ ही हम लोगों को रोजगार भी दे पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर निगम 33 पार्किंग का संचालन कर रही है। जिससे नगर निगम को सालाना लगभग 1.50 करोड़ की आय होती है। चार पार्किंग का संचालन स्मार्ट सिटी की ओर से करके अच्छी कमाई के साथ लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed