फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   government hospital become disco in bhadohi

सरकारी अस्पताल को बना डाला डिस्कोथेक, डॉक्टर लगा रहे थे ठुमके, 'तड़प' रहे थे मरीज

Tue, 26 Sep 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 26 Sep 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
government hospital become disco in bhadohi
सरकारी अस्पताल में डांस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी अस्पताल को डॉक्टर ने अपने बेटे के बर्थडे के खातिर  डिस्कोथेक बना डाला। तेज संगीत पर डॉक्टरों ने खूब ठुमके लगाए। अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान होते रहे।
विज्ञापन


घटना जिले के सीएचसी गोपीगंज की है। यहां  तैनात एक चिकित्सक ने बेटे की बर्थ डे पार्टी के लिए अस्पताल को ही डिस्कोथेक बना दिया। पार्टी में डॉक्टर आर्केस्ट्रा की धुन पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज तेज आवाज से परेशान होते रहे। वहीं, उपचार कराने आए कई मरीज वहां का माहौल देखकर बैरंग लौट गए। 

सीएचसी गोपीगंज के एक चिकित्सक की मनमानी रविवार को मरीजों के लिए आफत बन गई। चिकित्सक की ओर से अस्पताल परिसर में ही बेटे की बर्थ डे पार्टी रखी गई थी। इसमें एक आर्केस्ट्रा ग्रुप को बुलाने के साथ आठ बड़े-बड़े साउंड बाक्स लगवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में चिकित्सक दंपती के अलावा अस्पताल का ज्यादातर स्टाफ भी शामिल था। सभी गीतों पर ठुमके लगाते दिखे। इससे उपचार कराने अस्पताल आए तमाम मरीज वापस लौट गए। साउंड बाक्स की तेज आवाज की वजह से कई मरीज तो गेट से ही लौट गए। 

डीएम को हुई खबर तो रोका प्रोग्राम

government hospital become disco in bhadohi
देर रात मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद कार्यक्रम को आनन-फानन में रोक दिया गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तेज आवाज में बजाने पर रोक लगा रखी है। 

 तीमारदार आशीष तिवारी और सुशील बिंद ने कहा कि वह परिवार के एक सदस्य का उपचार कराने के लिए रविवार की रात 11 बजे अस्पताल आए। यहां का माहौल देख उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद रोका गया। अस्पताल परिसर में ऐसे आयोजन नियमों के खिलाफ हैं। चेतावनी देने के साथ ही संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed