फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good News Construction of international cricket stadium will start soon in Varanasi by BCCI

Good News: बनारस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का जल्द शुरू होगा निर्माण,  BCCI को लीज पर दी जाएगी जमीन

Mon, 06 Feb 2023 12:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 12:22 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होने के बाद खेल जगत में बनारस को नई पहचान मिलेगी। स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। इसकी क्षमता 30 हजार दर्शकों की रहेगी। 

विज्ञापन
Good News Construction of international cricket stadium will start soon in Varanasi by BCCI
क्रिकेट स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनवाएगा। इस पर सहमति बन गई है। मार्च तक स्टेडियम की जमीन लीज पर बीसीसीआई को दे दी जाएगी, फिर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी औपचारिकता पूरी करने में खेल विभाग के अफसर जुटे हैं। क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 30 हजार रहेगी।  

विज्ञापन


वाराणसी के गंजारी में उत्तर प्रदेश का तीसरा और पूर्वांचल का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जल्द ही जमीन लीज पर बीसीसीआई को मिलेगी, फिर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू होगा। स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा।

विज्ञापन

हर मैच के लिए खेल विभाग को देने होंगेे 20 लाख रुपये

पवेलियन व ड्रेसिंग रूम खास तरीके से बनाया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था अच्छी रहेगी। खेल मैदान सबसे अच्छा बनाने की तैयारी है। स्टेडियम निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम में जितने मैच होंगे, उसी हिसाब से बीसीसीआई को किराया देना पड़ेगा। प्रति मैच 10 लाख रुपये फीस व 10 लाख रुपये प्रोत्साहन समिति में जमा कराने होंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम से अच्छे नतीजे की उम्मीद

बीसीसीआई को वाराणसी के स्टेडियम से अच्छे नतीजे की उम्मीद है। यूपीसीए के उपाध्यक्ष फहीम अहमद का कहना है कि बाबतपुर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों से भी पर्यटक आते हैं। एयर कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। ट्रेन और सड़क कनेक्टिविटी भी शानदार हो गई है। पुरातन नगरी में अंतरराष्ट्रीय मानक के होटल भी हैं। हर लिहाज से स्टेडियम बनाना फायदेमंद साबित होगा। पूर्वांचल में और ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जा सके। 

यूपी में अभी दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

Good News Construction of international cricket stadium will start soon in Varanasi by BCCI
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश में अभी दो क्रिकेट स्टेडियम हैं। ग्रीनपार्क कानपुर और इकाना स्टेडियम लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय, टी-20 और टेस्ट मैच कराए जाते हैं। ग्रीन पार्क में 32 हजार तो इकाना में 50 हजार दर्शकों की क्षमता है। वाराणसी में भी अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। जिले के साथ ही पूर्वांचल के लोग भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक दिवसीय, टी-20 और टेस्ट मैचों में चौके-छक्के लगते देख सकेंगे। पसंदीदा खिलाड़ियों को भी निहार सकेंगे। 

32 एकड़ में बनेगा स्टेडियम, ज्यादातर जमीन पर कब्जा मिला

गंजारी के 32 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनना है। इसमें से 14 एकड़ जमीन ग्रामसभा की है। 12 एकड़ और जमीन खरीदी जा चुकी है। इसका मतलब है कि 26 एकड़ जमीन खेल विभाग को मिल गई है। छह एकड़ जमीन और मिलनी है। इसमें भी साढ़े तीन एकड़ जमीन मिलने का रास्ता साफ हो चुका है। इसके लिए 14 किसानों से सहमति मिल गई है। ढाई एकड़ जमीन का अधिग्रहण और हो चुका है। अब मुआवजा देने पर सहमति बनाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी तेजी से काम कर रहे हैं। जमीन खरीद पर ही 121 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

गंजारी स्टेडियम की डिजाइन फाइनल

यूपीसीए के  उपाध्यक्ष फहीम अहमद ने कहा कि  उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेडियम बनाने पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। जल्द ही जमीन लीज पर बीसीसीआई को दी जाएगी, फिर यूपीसीए स्टेडियम का निर्माण कराएगा। स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। स्टेडियम की डिजाइन बन चुकी है। दर्शकों की क्षमता 30 हजार रहेगी। 

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (वाराणसी) आरपी सिंह ने कहा कि बीसीसीआई को जमीन किराये पर दी जाएगी। इसके एवज में प्रति मैच 10 लाख रुपये फीस ली जाएगी। 10 लाख रुपये प्रोत्साहन समिति में जमा कराने होंगे। ज्यादातर जमीन मिल चुकी है। कुछ और जमीन मिलनी है। प्रशासनिक अधिकारी मदद कर रहे हैं। जल्द ही जमीन बीसीसीआई को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed