फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good initiative of the nagar nigam in this city of UP, temporary rains will be seen on the move

यूपी के इस शहर में नगर निगम की अच्छी पहल, जल्द दिखाई देंगे चलते-फिरते अस्थायी रैन बसेरे

Sun, 15 Dec 2019 04:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Good initiative of the nagar nigam in this city of UP, temporary rains will be seen on the move
वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी - फोटो : अमर उजाला

शहर में जल्द ही चलते-फिरते अस्थायी रैन बसेरे आपको दिखाई देंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज की परिचालन से रिटायर्ड हो चुकी बसों को अस्थाई रैन बसेरा के रूप में बनाने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। इसके लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने रोडवेज प्रशासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से तैयारी है कि इन पुरानी बसों को अस्थाई रैन बसेरे का रूप दिया जाएगा। बसों में ड्राइवर की सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों को निकाल दिया जाएगा। बसों के फर्श पर गद्दे और चादरें डालकर ठंड से परेशान लोगों को रहने के लिए व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह के रैन बसेरे जब जहां जरूरत होगी, भेजे जाएंगे। नगर निगम की इस पहल से आवास विहीन लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं नगर निगम की ओर से शहर में स्थायी 11 रैन बसेरे भी संचालित किए जा रहे हैं। इनके अलावा और भी अस्थायी रैन बसेरे जरूरत के अनुसार खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Good initiative of the nagar nigam in this city of UP, temporary rains will be seen on the move
बस - फोटो : अमर उजाला

नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही अस्थाई रैन बसेरों को मूर्त रूप दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल स्नान पर्व पर अधिक होगा, जहां भीड़ आएगी वहां इन्हें लगा दिया जाएगा। पुरानी हो चुकी रोडवेज की बसों को रैन बसेरे में बदलने से आम जनता को काफी सहूलियत होगी। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में शौचालय और शौचालय वाली गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। इसी प्रकार रैन बसेरा वाली गाड़ियां भी शहर के कई इलाकों में खड़ी की जाएंगी।
 

Good initiative of the nagar nigam in this city of UP, temporary rains will be seen on the move
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

87 बसों में 40 बस कैंट डिपो में हुई खड़ी

यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी का दावा करने वाले रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के कैंट डिपो की 40 बस चालकों के अभाव में खड़ी है। इसमें आधा दर्जन बस खराब भी है। चालकों की भर्ती को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने कैंट के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है।

वर्तमान में कैंट डिपो की 87 बसों का संचालन होता है। यहां कुल 119 चालक (संविदा और नियमित) संबद्ध हैं। बसों की कमी के चलते लगातार कैंट डिपो का लोड फैक्टर घटता जा रहा है। जिस पर नोडल अधिकारी ए रहमान ने नाराजगी जाहिर की है।
 

Good initiative of the nagar nigam in this city of UP, temporary rains will be seen on the move
फाइल फोटो

नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे 19 चालक

सितंबर व अक्तूबर माह से गायब चल रहे कैंट डिपो के 19 चालकों को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी की गई। मगर, एक भी चालक तय समय पर नहीं पहुंच सका। हालांकि कैंट के एआरएम डीएस सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 11 चालकों की संविदा पर भर्ती की गई है। जिन्हे प्रशिक्षण के लिए कानपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed