फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Golf in Bareka after four years, 92 golfers from 23 teams of Railways will take shots

Varanasi News: चार साल बाद बरेका में गोल्फ, रेलवे की 23 टीमों के 92 गोल्फर लगाएंगे शॉट

Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Golf in Bareka after four years, 92 golfers from 23 teams of Railways will take shots
अखिल भारतीय रेलवे प्रतियोगिता जनवरी में होगी, बरेका के 5 गोल्फर कर रहे अभ्यास
विज्ञापन

नंबर गेम :
छह घंटे कर रहे अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी नीलांबुज तिवारी
वाराणसी। बरेका में चार साल बाद ऑल इंडिया गोल्फ प्रतियोगिता जनवरी 2025 में बरेका के गोल्फ कोर्स में होगी। जनवरी में होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की 23 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 92 गोल्फर आएंगे। प्रतियोगिता में बरेका के पांच खिलाड़ी गोल्फ कोर्स पर रोज सुबह-शाम छह घंटे अभ्यास कर रहे हैं। गोल्फ में एक टीम से चार गोलफर खेलते हैं। उच्च स्कोर वाले तीन गोल्फर के अंक काउंट होते हैं। बरेका प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि गोल्फ में टीम और एकल खिलाड़ी भी खेल सकते हैं। वहीं, टीम में अधिकतम चार खिलाड़ी खेल सकते हैं। इसमें सिर्फ पावर से काम नहीं चलता। जीतने के लिए पावर के साथ तकनीक और दिमागी कसरत की जरूरत पड़ती है। एक से दूसरे हर्डल तक पहुंचने के गुणा गणित के साथ हवा और सरफेस की बनावट को ध्यान में रख शॉर्ट खेलना होता है। बताया कि गोल्फ खेलने के लिए तीन हजार रुपये महीने का शुल्क देना होता है।
विज्ञापन


देश का सबसे कठिन गोल्फ कोर्स बरेका में बरेका का गोल्फ कोर्स क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा होने के बाद भी खिलाड़ियों की कठिन परीक्षा लेता है। इसे देश का सबसे कठिन गोल्फ कोर्स माना जाता है। वॉटर बाॅडी, बंकर, ट्री जैसे अवरोधक शामिल है। इसमें पेड़ के ऊपर से साइड से बॉल मारना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed