फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gold recovered at Lal Bahadur Shastri International Airport Babatpur Varanasi

ग्राइंडर मशीन में इस तरह छिपा कर विदेश से ला रहे थे सोना,  वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 07:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Gold recovered at Lal Bahadur Shastri International Airport Babatpur Varanasi
बरामद सोना।

ग्राइंडर मशीन के इंडक्शन क्वायल और डीप फ्रायर के हॉट प्लेट में छिपा कर लाये जा रहे सोने को कस्टम विभाग की टीम ने वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से बरामद किया। कर चोरी कर लाये गए सोने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कस्टम की टीम को 69 लाख से अधिक का सोना बरामद हुआ है। डीप फ्रायर के हॉट प्लेट में सोना छिपाकर एक व्यक्ति पहुंचा था। इस सोने को निकालने में कस्टम टीम को इलेक्ट्रिक कटर का सहारा लेना पड़ा। इसी तरह एक और व्यक्ति के लगेज की जांच की गई तो 11 लाख कीमत का सोना ग्राइंडर मशीन के इंडक्शन क्वॉयल में बहुत सफाई से छिपाया गया था। सोना कब्जे में लेकर अन्य जांच में कस्टम की टीम जुटी है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

कस्टम के सहायक आयुक्त पवन कुमार सिंह व अधीक्षक रजत तिवारी के अनुसार बुधवार को शारजाह से पहुंचे विमान 6ई8241 के यात्रियों की जांच की जा रही थी। इसी बीच इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बिहार के सिवान निवासी शिवम कुमार शाह के बैग की जांच की तो डीप फ्रायर के हॉट प्लेट के वजन में कुछ अंतर समझ में आया और बनावट भी कुछ अलग थी। इसकी बारीकी से जांच की गई तो हॉट प्लेट के नीचे का हिस्सा पूरा सोने से बना था। सोने को बाहर निकालने के लिए इलेक्ट्रिक कटर का सहारा लेना पड़ा और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आरोपी शिवम शाह से पूछताछ में कई जानकारियां मिली।

बरामद सोने का वजन 1164.450 ग्राम रहा, विदेशी सोना की कीमत 58.80 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह एक और यात्री के बैग की जांच की गई तो 232.620 ग्राम विदेशी सोना ग्राइंडर मशीन के इंडक्शन क्वाइल में छिपाया गया था। बरामद सोने का मूल्य 11 लाख 74 हजार रुपये है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार सोना छिपाने के ढंग से यह स्पष्ट है कि यह काम किसी शातिर द्वारा किया गया है और यह सोना फैक्ट्री में सामान के उत्पादन के समय ही उसमें फिक्स कर दिया जाता है। इसकी जांच को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। इस कार्रवाई पर पटना परिक्षेत्र के मुख्य आयुक्त निशीथ गोयल  व लखनऊ के कस्टम आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ला ने टीम को शाबाशी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed