{"_id":"614338b28ebc3ef2c63b5b19","slug":"gold-jewelry-bag-stolen-from-chartered-accountant-car-by-saying-mobile-oil-falling-from-car-in-varanais","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में फिर उचक्कागिरी: चार्टर्ड एकाउंटेंट की कार पर मोबिल गिराकर जेवर रखा बैग उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में फिर उचक्कागिरी: चार्टर्ड एकाउंटेंट की कार पर मोबिल गिराकर जेवर रखा बैग उड़ाए
Thu, 16 Sep 2021 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:37 PM IST
सार
पहड़िया स्थित संजय नगर कॉलोनी निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट शशिकांत गुप्ता सुबह अपने परिवार के आभूषण बैग में रखकर बैंक के लॉकर में जमा कराने जा रहे थे। रास्ते में एक लड़के ने कार रुकवाते हुए कहा कि मोबिल गिर रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित चार्टर्ड अकाउंटेंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के पांडेयपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह कार सवार चार्टर्ड एकाउंटेेंट को झांसा देकर टप्पेबाज ने आभूषण से भरा बैग उड़ा दिया। चार्टर्ड एकांउटेेंट के अनुसार लगभग चार लाख रुपये के आभूषण लेकर बैंक लॉकर में जमा करने जा रहे थे। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज की हरकत कैद हुई है।
विज्ञापन
पांडेयपुर-लालपुर पुलिस टप्पेबाज की तलाश में दबिश दे रही है। पहड़िया स्थित संजय नगर कॉलोनी निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट शशिकांत गुप्ता सुबह अपने परिवार के आभूषण बैग में रखकर बैंक के लॉकर में जमा कराने जा रहे थे। संजय जब पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला महाविद्यालय के पास पहुंचे तो एक लड़के ने कार रुकवाते हुए कहा कि कार की बोनट पर मोबिल गिर रहा है।
विज्ञापन
इस पर चालक कैलाश कार से उतरकर बोनट चेक करने लगा। इसी बीच संजय भी कार से उतरकर ड्राइवर के पास पहुंचे गए। बोनट खोलकर ड्राइवर और संजय देख रहे थे। इसी दौरान कार की पिछली सीट का दरवाजा खोलकर टप्पेबाज आभूषण लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जब संजय वापस कार में आए तो बैग गायब देख सन्न रह गए। आसपास खोजबीन करते हुए तुरंत सूचना पांडेयपुर पुलिस चौकी को दी। चौकी इंचार्ज अमित राय और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो टप्पेबाज की हरकत सामने आई। पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस टप्पेबाज की तलाश कर रही है।