फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Godoulia-Dasashwamedh road in Varanasi is now no parking zone action taken if vehicles are found

वाराणसीः गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग अब नो पार्किंग जोन, वाहन मिले तो होगी कार्रवाई, दुकानदारों को भी चेतावनी

Thu, 25 Nov 2021 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 11:19 PM IST
सार

वाराणसी में बृहस्पतिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने निर्देशित किया कि गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग की ओर सड़क पर कोई वाहन नहीं खड़े होंगे। मल्टीस्टोरी पार्किंग में दुकानदार मासिक पांच सौ रुपये देकर वाहन खड़ा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Godoulia-Dasashwamedh road in Varanasi is now no parking zone action taken if vehicles are found
गोदौलिया दशाश्वमेध मार्ग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात जाम से निपटने के लिए वाराणसी में प्रशासनिक अधिकारी भी अब हर मोर्च पर जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर खडे़ दुपहिया वाहन को देख चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान निर्देशित किया कि गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग की ओर सड़क पर कोई वाहन नहीं खड़े होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद हरकत में आई दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटवाया और मल्टीस्टोरी पार्किंग में खड़ा कराया। निरीक्षण पर निकले कमिश्नर ने दुकानदारों को भी चेताया कि सड़क पर वाहन न खड़ा करें। दोबारा वाहन मिलने पर जुर्माना व चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मल्टीस्टोरी पार्किंग में मासिक पांच सौ रुपये देकर दुकानदार पास बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण करने के बाद गोदौलिया की तरफ आए कमिश्नर दीपक अग्रवाल की नजर गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर एक लाइन से खड़े दुपहिया वाहनों पर पड़ी तो काफी नाराज हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटवाया। कमिश्नर ने कहा कि कारोबारियों की मांग पर ही पार्किंग टिकट दर घटाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन खड़े मिले तो होगा चालान

Godoulia-Dasashwamedh road in Varanasi is now no parking zone action taken if vehicles are found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भी दुकानों के सामने वाहन खड़ा कराया जा रहा है। उन्होंने दशाश्वमेध थाने की पुलिस को निर्देशित किया कि यदि वाहन खड़े मिलते हैं तो उनका चालान किया जाए और जुर्माना वसूला जाए। इसके अलावा कमिश्नर ने बेनियाबाग मैदान परिसर में बन रहे वाहन पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तत्काल कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed