फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Goddess Durga will be worshiped with incense made from cowdhan and Diwali will shine with lamps.

गाय के गोबर से बन रही धूप: नवरात्र और दीपावली पर गोधन से बनी सामग्रियों से होगी मां दुर्गा की पूजा

Tue, 10 Oct 2023 08:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 08:26 AM IST
सार

बाबतपुर क्षेत्र के एक गांव में 60 महिलाओं का समूह गोबर से बनी सामग्री बना रहा है। अबतक करीब पांच लाख तक के ऑर्डर मिले हैं।

विज्ञापन
Goddess Durga will be worshiped with incense made from cowdhan and Diwali will shine with lamps.
गोधन से सामग्री बनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार नवरात्र और दीपावली पर गोधन से बनी सामग्रियों से घर आंगन पवित्र होगा। बाबतपुर क्षेत्र के एक गांव में 60 महिलाओं का समूह गोबर से बनी सामग्री बना रहा है। अबतक करीब पांच लाख तक के ऑर्डर मिले हैं। गाय के गोबर से बनी पूजन सामग्री की मांग बढ़ने के कारण गोबर से महिलाएं धूपबत्ती, दीये, मूर्तियों के साथ ही हवन के लिए उपले आदि तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन

अंशुमान जिनकी देखरेख में महिलाएं काम करती हैं, उन्होंने बताया कि पहले लोग गोबर से बनी सामग्री की खरीदारी नहीं करते थे। जब महिलाओं ने काम शुरू किया था तो उस समय सामान की इतनी मांग नहीं थी जितनी अभी है। इसकी कीमत 250, 500, 1000 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि गोबर से सिर्फ पूजन सामग्री ही नहीं बल्कि महिलाएं घर और मंदिर सजाने के लिए सजावटी सामान भी तैयार कर रही हैं। इसमें फूलों के आकार के तोरण, छोटी-छोटी रंग बिरंगी मूर्तियों आदि सामान महिलाएं बना रही हैं।
विज्ञापन


दीपावली के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के मिले ऑर्डर
महिलाओं की समूह की कविता मालवीय ने बताया कि दीपावली पर वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी मूर्तियों के ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं दीपावली के लिए मूर्तियां बनाने में जुटी हैं। छोटी, बड़ी मूर्तियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। उन्होंने मूर्तियां बनाने के बाद महिलाएं इसमें स्वयं ही खूबसूरत रंगों से सजाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed