फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   god bishnu get sick after heavy bath

अत्यधिक स्नान से बीमार हुए भगवान जगन्नाथ, लगाया गया औषधीय काढ़े का भोग

Sun, 11 Jun 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 11 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
god bishnu get sick after heavy bath
परवल के जूस के भोग से 24 जून को स्वस्थ होंगे बाबा जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला
 भक्तों के प्रेम में अत्यधिक स्नान करने से बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने के जतन शनिवार से शुरू हो गए। बाबा की बीमारी की वजह से घंटे-घड़ियाल मंदिर में नहीं बजे। आरती नहीं हुई। अलबत्ता बाबा को स्वस्थ करने के लिए सुबह औषधीय काढ़े का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


काढ़े का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर में भीड़ लगी रही। पखवारे भर अब बाबा को काढ़े का भोग अर्पित किया जाएगा। 24 जून को परवल के जूस के भोग से बाबा स्वस्थ होकर तीन दिवसीय सैर -सपाटे पर निकलेंगे। इसी के साथ तीन दिवसीय रथयात्रा का लक्खा मेला आरंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन


अत्यधिक जलाभिषेक से बीमार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं के कपाट पखवारे भर के बंद कर दिए गए हैं। शनिवार को भगवान को काली मिर्च, लवंग, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, जायफल, खांडसारी, तुलसी दल से बने काढ़े का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट श्रीजगन्नाथ जी के सचिव आलोक शापुरी, दीपक शापुरी ने बताया कि 24 जून को भगवान परवल का काढ़े के भोग से स्वस्थ होकर शाम पांच बजे दर्शन देंगे। सुसज्जित डोली पर भगवान की सपरिवार झांकी निकाली जाएगी।


वहां से प्रतिमाओं को श्रद्धालु पालकी पर लेकर रथयात्रा स्थित बेनीराम के बाग में पहुंचेंगे। उधर, सिगरा के शहीद उद्यान से उसी दिन अश्व रथ रथयात्रा चोौराहे पर लाया जाएगा। रात में शृंगार के बाद भगवान के विग्रहों को रथारूढ़ किया जाएगा। 25 जून से रथयात्रा का मेला लग जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed