फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'God-bharai' (baby shower) ceremony held for pregnant women at the Angan Utsav.

Varanasi News: आंगन उत्सव में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
'God-bharai' (baby shower) ceremony held for pregnant women at the Angan Utsav.
ब्लॉक सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव हुआ। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आधी आबादी के सशक्तीकरण के साथ श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सरकार के प्रयासों की चर्चा की। कार्यक्रम में संदहा, आशापुर और दीनापुर आंगनबाड़ी केंद्रों से आई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं और पोषण से संबंधित स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में बीडीओ रिया सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, शील भूषण त्रिपाठी, सीडीपीओ शालिनी श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत अशोक चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed