{"_id":"6617eb932f82b920400a3499","slug":"goa-governor-ps-sreedharan-pillai-participated-in-ganga-aarti-at-kashi-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा आरती में शामिल हुए गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, पत्नी संग किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा आरती में शामिल हुए गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, पत्नी संग किया पूजन
Thu, 11 Apr 2024 07:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:24 PM IST
सार
काशी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के बाद गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में लिखा कि गंगा आरती की लय और अध्यात्म में खो गया।
विज्ञापन
परिजनों के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखते हुए गोवा के राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई बुधवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। सपरिवार आरती देखकर वह अभिभूत हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में लिखा कि हमारी आध्यात्मिकता प्रकृति के प्रति है, मां गंगा व अन्य नदियों को भारत वर्ष हमेशा से पूजता आया है, आज भगवती मां गंगा की भव्य आरती में सम्मिलित होकर मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं लय और आध्यात्म में खो गया।
विज्ञापन
लिखा कि मैं अपने जीवन के अंतिम सांस तक इस पल को नहीं भूल पाऊंगा, भगवती मां गंगा से भारत और भारतवासियों के लिए प्रार्थना करता हूं। राज्यपाल ने पत्नी के संग मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया।
विज्ञापन