{"_id":"5dfdd3a98ebc3e87f62f636a","slug":"go-air-starting-air-service-from-varanasi-airport-to-delhi-ahamadabad-banglore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से नई दिल्ली, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए गो एयर की विमान सेवाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से नई दिल्ली, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए गो एयर की विमान सेवाएं शुरू
Sat, 21 Dec 2019 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
गो एयर का विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली, बंगलूरू, अहमदाबाद आने-जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए शुक्रवार से गो एयर ने तीन नई उड़ानें शुरू की हैं। शुक्रवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने किया।
विज्ञापन
बंगलुरु से सुबह 11.50 पर पहली फ्लाइट 89 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे 98 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे 98 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
गो एयर के जनसंपर्क अधिकारी बकुल गाला ने बताया कि 20 दिसंबर की दोपहर ढाई बजे बाबतपुर से बंगलूरू, अपराह्न तीन बजे बाबतपुर से अहमदाबाद और रात साढ़े दस बजे नई दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरेगा। सबसे अधिक अहमदाबाद और बंगलूरू के विमान में यात्रियों ने सीट रिजर्व कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
यही नहीं, एक फरवरी से गो एयर वाराणसी-नई दिल्ली के बीच एक और उड़ान शुरू करेगा। इस तरह से नई दिल्ली-वाराणसी के बीच दो विमान उड़ान भर सकेंगे। एक सुबह आठ बजे तो दूसरा रात में साढ़े दस बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।