{"_id":"65117484a9c7f7f13e0575b6","slug":"global-maritime-summit-road-show-held-in-varanasi-union-minister-sarvanand-sone-wala-said-world-class-cruise-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: समुद्री शिखर सम्मेलन के लिए हुआ रोड शो, केंद्रीय मंत्री बोले- काशी में बनेगा इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: समुद्री शिखर सम्मेलन के लिए हुआ रोड शो, केंद्रीय मंत्री बोले- काशी में बनेगा इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल
Mon, 25 Sep 2023 05:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:22 PM IST
सार
तीसरे वैश्विक समुद्री शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार को वाराणसी में रोड शो का आयोजन हुआ। केंद्रीय जहाजरानी एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सम्मेलन में भागीदारी के लिए व्यापारियों संग संवाद किया।
विज्ञापन
हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीसरे वैश्विक समुद्री शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार को वाराणसी में रोड शो का आयोजन हुआ। केंद्रीय जहाजरानी एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सम्मेलन में भागीदारी के लिए व्यापारियों संग संवाद किया। बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि तीसरे तीसरे वैश्विक समुद्री शिखर सम्मेलन में मंत्रालय का लक्ष्य 10 लाख करोड़ का निवेश देश में करवाने का है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने घोषणा किया कि वाराणसी में वर्ल्ड क्लास क्रूज टर्मिनल का भी निर्माण होगा। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वैश्विक समुद्री शिखर सम्मेलन उद्देश्य प्रमुख नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच का निर्माण करना है। स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और इन्क्यूबेटर को अवसरों का मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
समुद्री क्षेत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी और उभरते रुझानों को प्रदर्शित करना है। समुद्री क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वालों की पहचान करना तथा इनको सम्मानित करना है एवं उद्योग-अकादमिक संवाद के माध्यम से कुशल श्रमबल तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।