फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gita birth anniversary 18 chapters of recited worship offered in temples

Varanasi: जयंती पर गीता के 18 अध्याय का हुआ पाठ, मंदिरों में दर्शन-पूजन; इन स्थानों पर हुए कार्यक्रम

Thu, 12 Dec 2024 02:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Dec 2024 02:28 PM IST
सार

गोपाल मंदिर में ठाकुर सहित सभी विग्रहों का विशेष शृंगार हुआ। वैष्णवजनों ने दर्शन किए। वहीं, भारत भारती परिषद की ओर से राजादरवाजा में गीता जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
Gita birth anniversary 18 chapters of recited worship offered in temples
गीता जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीता जयंती पर बुधवार को श्रीकृष्ण मंदिरों, स्कूलों व विश्वविद्यालयों में विविध आयोजन हुए। चौखंभा स्थित बेटी जी मंदिर में गीता प्रार्थना के साथ गीता 18 अध्याय का सामूहिक पाठ हुआ।बेटी जी मंदिर के गीता भवन में गोस्वामी कल्याण राय महाराज की अध्यक्षता में वैष्णवजनों ने पूजन-अर्चन कर गीता के 18 अध्याय का सस्वर पाठ किया। 

विज्ञापन


इसके बाद मंदिर के भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप व राधा के साथ बंसी बजाते स्वरूप में मोहनलाल व बालकृष्ण के दर्शन किए। गोपाल मंदिर में ठाकुर सहित सभी विग्रहों का विशेष शृंगार हुआ। वैष्णवजनों ने दर्शन किए। वहीं, भारत भारती परिषद की ओर से राजादरवाजा में गीता जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


लोगों ने सामूहिक गीता पाठ किया। सत्संग संचालक अशोक बल्लभदास ने गीता के सभी श्लोकों के भावार्थ बताए। इस दौरान भजन कीर्तन हुआ। मोहनचंद्र अग्रवाल, डॉ. जयशंकर जैन, पं. राकेश तिवारी, विनयचंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने गीता पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता का किया वितरण 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संस्कृत विभाग की भाव प्रबोधिनी सभा की ओर से गीता जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता प्रो. भावना वर्मा ने कहा कि गीता से ही मानव का कल्याण होगा। डॉ. अनीता, प्रो. राजमुनि, डॉ. सीमा यादव आदि ने श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया। संचालन डॉ. उपेंद्र देव पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सीमा यादव ने किया।

गीता प्रेस में मनाया गीता जयंती महोत्सव 
गीता जयंती पर गीता प्रेस ने गीता महोत्सव मनाया। गीता प्रेस के सभी कर्मचारियों ने श्रीमद्भागवतगीता का पाठ किया। महोत्सव में गीता ज्ञान के महत्व के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि गीता ज्ञान से जैसे अर्जुन को मार्गदर्शन मिला, वैसे ही ये सभी के समस्याओं को समाधान करने का एकमात्र साधन है। इस कार्यक्रम में गीता प्रेस मैनेजर विजय शर्मा मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed