फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girls students created a ruckus accusing school manager of abusing in varanasi

वाराणसी: स्कूल प्रबंधक पर गालीगलौज का आरोप लगाकर छात्राओं ने किया हंगामा

Sat, 07 Dec 2019 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Girls students created a ruckus accusing school manager of abusing in varanasi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रबंधक के ऊपर गालीगलौज का आरोप लगाकर छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस प्रबंधक और एक अध्यापिका को थाने ले आई। इसके बाद छात्राओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।

विज्ञापन


छात्राओं के अनुसार वे प्रबंधक के कमरे में शिकायत दर्ज कराने गईं थी। आरोप है कि इस दौरान प्रबंधक ने उनके साथ गालीगलौज की और एक अध्यापिका ने मारपीट की। इसके बाद छात्राएं प्रदर्शन करने के साथ ही तोड़फोड़ करने लगी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे फूलपुर इंस्पेक्टर ने छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में सभी विषय के अध्यापक नहीं है। इससे पठन-पाठन में परेशानी होती है। बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था नहीं है। इसकी शिकायत करने पर प्रबंधक ने गाली-गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि घटना हैरान करने वाली है। पहली बार छात्राएं इतनी उग्र हुई हैं, हालांकि माहौल अब शांत है। सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने बताया कि घटना के संबंध में किसी छात्रा ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed