{"_id":"ded7a6207a73bc29f2d16ce1f56b0317","slug":"girls-student-becom-power-angil-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर एंजिल बन छात्राएं करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर एंजिल बन छात्राएं करें मदद
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अगर आप छेड़खानी या किसी अप्रिय घटना की शिकार होती हैं तो डरिए नहीं, तत्काल फोन करिए। आपके लिए वीमन पावर लाइन 1090 है। यही नहीं, ऐसी घटना की फोटो खींचिए, वीडियो बनाइए और वीमेंस हेल्प लाइन के व्हाट्स एप नंबर 9454401090 पर शेयर करिए। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी, पुलिस आपको इसका भरोसा दिलाती है। ये बातें शुक्रवार को बीएचयू में आयोजित परिचर्चा में छात्र-छात्राओं से एएसपी शालिनी ने कहीं। वहीं, एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पॉवर एंजिल (शक्ति परियां) बनें और महिला सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएं।
बीएचयू के छात्रों के फोरम ‘सृष्टि संरक्षणम्’ की ओर से केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित ‘नारी सशक्तीकरण और प्रशासनिक हस्तक्षेप’ विषयक परिचर्चा में मुख्य अतिथि एसएसपी एवं एएसपी ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के टिप्स दिए। एएसपी ने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन की खासियतें पंच तत्व के तौर पर गिनाईं। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस 1090 मोबाइल एप्लीकेशन लांच करने वाली है।
वहीं, छात्राओं ने सवाल उठाए कि पुलिस महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। थाने में उनकी शिकायतें नहीं सुनी जातीं। इस पर एएसपी ने उन्हें हेल्प लाइन और व्हाट्स नंबर का उपयोग करने की सलाह दी। एसएसपी ने कहा कि थाने में आपकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती या पुलिस आपसे दुर्व्यवहार करती है तो आप उसका भी वीडियो या वायस रिकार्ड व्हाट्स एप नंबर पर भेज सकते हैं। ऐसे मामलों में
विज्ञापन
त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. रीता सिंह, महिला शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. उषा किरण राय, पूर्व चीफ प्राक्टर प्रो. एके जोशी, प्रो. मधु कुशवाहा ने भी अपनी बातें रखीं। अतिथियों का स्वागत पिंटू कुमार ने और संचालन छात्रा रोहिणी ने किया।