फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girls protest for hostel in Kashi Vidyapeeth, tell the reality to the Vice Chancellor

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में हॉस्टल के लिए छात्राओं का प्रदर्शन, कुलपति को बताई हकीकत

Thu, 11 Dec 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Girls protest for hostel in Kashi Vidyapeeth, tell the reality to the Vice Chancellor
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हॉस्टल में कमरा आवंटन की समस्या को लेकर छात्राओं ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक कमरे में तीन छात्राओं को रहने की व्यवस्था की जा रही है, जो कि उचित नहीं है। अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से मांगों की अनदेखी की जा रही है। मंगलवार को कुलपति से मिलने पहुंची छात्राओं ने प्रदर्शन किया। कुलपति को छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के एक कमरे में तीन-तीन छात्राओं को रखा जा रहा है, इससे न तो सोना सही से हो पा रहा है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दो दिन पहले एक नोटिस देकर ए और बी ब्लॉक के कमरों में तीन छात्राओं के रहने की जानकारी दी गई है। इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। इस दौरान कुलपति ने छात्राओं से अगले सप्ताह तक समस्या का समाधान करवाकर एक कमरे में दो छात्राओं के रहने की ही व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं वापस गईं।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article