{"_id":"5fd8b5bc8ebc3e3eb532fcf7","slug":"girlfriend-arriving-at-injured-boyfriend-house-to-marriage-relatives-were-beaten-to-see-lover-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी पर अड़ी, रात में दोनों को मिलते देख परिजनों ने की थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी पर अड़ी, रात में दोनों को मिलते देख परिजनों ने की थी पिटाई
Tue, 15 Dec 2020 06:40 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आजमगढ़ जिले में रविवार रात प्रेमी प्रेमिका को कुछ लोगों ने मिलते हुए देख लिया। लड़की के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। हालत ये हो गई कि दोनों को अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रेमी का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। मामला जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार को प्रेमिका पहले प्रेमी के घर फिर अस्पताल पहुंच गई और प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग बताए जा रहे हैं। रविवार को परिजनों की पिटाई के बाद प्रेमिका दवा लेकर अपने घर चली गई, लेकिन प्रेमी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके साथ ही वो शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घर नहीं होने पर वो सीधे अस्पताल पहुंच गई और वहां भी शादी की बात करने लगी। इस बीच लड़की के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बुधवार सुबह दोनों पक्षों को थाने पर आने की बात कह गई है। वहीं, प्रेमिका प्रेमी के घर पर ही टिकी है।
विज्ञापन