{"_id":"5d3031c38ebc3e6cf47091ca","slug":"girl-syudent-died-many-injured-due-to-falling-tree-in-newadhiya-college-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई कर रहे बच्चों और शिक्षकों के ऊपर गिरा पीपल का पेड़, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई कर रहे बच्चों और शिक्षकों के ऊपर गिरा पीपल का पेड़, छात्रा की मौत
Thu, 18 Jul 2019 06:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में गिरा पीपल का पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के नेवढ़िया बाजार स्थिति इंटरमीडिएट कॉलेज नेवढ़िया के परिसर मे सुबह सवा दस बजे पीपल के पेड़ का आधा हिस्सा गिर गया। पेड़ के नीचे आधा दर्जन बच्चे और एक शिक्षक बैठे थे।
विज्ञापन
पेड़े गिरने से पेड़ के नीचे पढ़ रहे आधा दर्जन बच्चे और पढ़ा रहे दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान श्वेता पटेल(16) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर छात्रों के अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। स्कूल में अफरा-तफरी के बीच छुट्टी कर दी गई। पेड़ के नीचे एक अध्यापक, चार छात्राएं और दो छात्र पढ़े रहे थे, कि अचानक पीपल का बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। आनन-फानन पेड़ की डाल को हटाकर दबे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन