{"_id":"59b137874f1c1bf87f8b4b0e","slug":"girl-suicide-in-azamgarh-after-she-get-uneducated-groom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखे से करा दी थी कम पढ़े लड़के से शादी, जीवन लीला समाप्त कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से करा दी थी कम पढ़े लड़के से शादी, जीवन लीला समाप्त कर ली
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा की पिता तलाश रहे थे दूसरी शादी
- फोटो : demo pic
यूपी के आजमगढ़ जिले की एक लड़की की शादी ऐसे शख्स से कर दी गई जो मात्र आठवीं पास था। लड़की बीए सेकेंड ईयर में थी। इसी वर्ष मई में शादी हुई थी। शादी के बाद ऐसी ऐसी घटनाएं हुईं कि लड़की ने जिंदगी की जंग से हार मान ली।
उसने मंगलवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घर वालों का कहना था कि धोखे से बीए में पढने वाली युवती की कक्षा आठ पास मंदबुद्धि युवक से शादी हो गई थी।
अपने पति की दशा देखने के बाद युवती परेशान रह रही थी। उसके पिता दूसरी शादी तलाश रहे थे। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Trending Videos
शादी के बाद मात्र 10 दिन रही ससुराल
marriage
तहबरपुर थाना क्षेत्र के डगरा गांव निवासी खूशबू यादव (20) पुत्री हरिराम बीए सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी। खूशबू की शादी 21 मई 2017 को सरायमीर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद खूशबू विदा होकर अपनी ससुराल गई। वहां करीब दस दिन रहने के बाद मायके चली आई।
तभी से यहीं रह रही थी। खूशबू के पिता हरिराम ने बताया कि खूशबू का पति कक्षा आठ पास था। उसकी दीमागी हालत भी ठीक नहीं थी। वह खूशबू से ठीक तरह से बात नहीं करता था। जिसको लेकर खूशबू काफी परेशान रहा करती थी।
हरिराम ने बताया कि हम लोग खूशबू की दूसरी शादी करने के लिए लड़का तलाश रहे थे। उधर मंगलवार की शाम खूशबू अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ बूढ़नपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।