यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी से समझौते से आहत हुई युवती, उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में युवती के साथ छेड़खानी करने वाले अधेड़ आरोपी को कप्तानगंज थाने की पुलिस दो दिनों तक अपनी हिरासत में रखा। बुधवार को सुलह-समझौता कराकर मामले को रफा-दफा करते हुए आरोपी को घर भेज दिया। इससे नाराज युवती ने गुरुवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में अभी तक कोई केस नहीं दर्ज है।
मृत युवती(19) कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। युवती की मां की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है। युवती की मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। इससे दो बच्चे हैं। युवती का पिता मजदूरी करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। तीन दिन पूर्व सोमवार को युवती किसी काम से खेत की तरफ गई थी।
इस दौरान गांव का एक अधेड़ पहुंचा और युवती के साथ छेड़खानी की। कप्तानगंज थाने में युवती की शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। सोमवार से ही उसे थाने पर हिरासत में लेकर बैठाया गया था। बुधवार को पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर दबाव डालते हुए सुलह-समझौता कराकर अधेड़ को छोड़ दिया। पुलिस के इस हरकत से युवती परेशान थी।
गुरुवार की दोपहर जब परिवार के सदस्य घर से बाहर चले गए तो वह अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटकर युवती की लाश लटकती देख घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार ने बताया कि थाने में कोई समझौता नहीं हुआ था। युवती के पिता की तरफ से कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।