BHU: कैंपस में छात्रा से फिर छेड़खानी, नशे में धुत आरोपी को छात्रों ने पीटा, पुलिस के हवाले किया गया
बीएचयू के महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ मधुबन में खड़ी थी। इसी दौरान नशे में धुत युवक आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) स्थित मधुबन में मंगलवार की देर शाम नशे में धुत एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। छात्रा की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर आई और युवक को पकड़कर लंका थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच छात्रों ने छेड़खानी के आरोपी की जमकर धुनाई भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीएचयू के महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ मधुबन में खड़ी थी। इसी दौरान नशे में धुत युवक आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगा। युवक की करतूत के बारे में प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना दी गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान सोनभद्र जिले के परही तिलौली कला, पटेहरा निवासी रवींद्र कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय का कहना है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के माध्यम से छात्रा की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
परिसर में इस साल छात्रा से छेड़खानी की चौथी घटना
जनवरी से फरवरी के बीच में बीएचयू परिसर में छात्रा से छेड़खानी की चौथी घटना सामने आई है। तीन मामलों में मुकदमा भी दर्ज हुआ। दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी, फिर आरोपी की जमानत के बाद विद्यार्थियों ने कई दिनों तक आंदोलन भी किया। इसके बावजूद छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विद्यापीठ में छात्रों के बीच झड़प, मुकदमा दर्ज
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शशि प्रकाश चंदन और कुछ अन्य छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान दो छात्र घायल हो गए। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
शशि प्रकाश चंदन मानविकी संकाय के कक्ष संख्या - 10 में प्रायोगिक परीक्षा में हिस्सा लेने गए थे। आरोप है कि कुछ युवकों ने कक्ष से बाहर बुलाकर शशि से हाथापाई की। वहीं, दूसरे पक्ष से अभिषेक राय ने चंदन समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।