{"_id":"60d37d86e3339b1baf73fa18","slug":"girl-refused-to-marry-and-the-young-man-cut-her-hair-in-sarnath-varanasi-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तय हुई तो नाराज सिरफिरे ने युवती के काटे बाल, बोला - तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की होने नहीं दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तय हुई तो नाराज सिरफिरे ने युवती के काटे बाल, बोला - तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की होने नहीं दूंगा
Thu, 24 Jun 2021 01:09 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:09 AM IST
सार
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस युवती के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जब तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुम्हे किसी और का होने नहीं दूंगा...इतना कहकर सिरफिरे ने युवती के बाल काट डाले। मामला वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र का है। इस मामले में युवती की तहरीर पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सारनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की तहरीर के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले आरोपी बबलू गुप्ता ने मंगलवार को मार्कशीट देने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे क्षेत्र के ही एक होटल में ले गया। इसी बीच होटल में पहुंचते ही युवक शादी का दबाव बनाने लगा। इस दौरान युवती ने जब कहा कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई तो बबलू आग बबूला हो गया और यह कहते हुए कि तुम मेरी नहीं हो सकती तो तुम्हे किसी और का होने नहीं दूंगा और कैंची से बाल काट दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को दी तो बबलू के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस बबलू के परिजनों और दोस्तों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं डीसीपी वरुणा जोन के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य इकट्ठा की है। उधर, युवती की मां ने आरोप लगाया कि बबलू आए दिन बेटी को तंग करता है। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि युवती के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन