{"_id":"5ff4a8c88ebc3e2e7b61038c","slug":"girl-murder-in-mirzapur-dead-body-found-in-straw-fear-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में किशोरी की हत्या कर शव पुआल से दबाया, दुष्कर्म की भी आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में किशोरी की हत्या कर शव पुआल से दबाया, दुष्कर्म की भी आशंका
Tue, 05 Jan 2021 11:28 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के सिवान में मंगलवार दोपहर पक्के कुएं के पास किशोरी का शव पुआल से दबा मिला। गर्दन में दुपट्टा कसा हुआ था। एक आंख बाहर निकली थी और शरीर पर जले के निशान थे। शव के पास ही किशोरी की चप्पल और सिंदूर की डिब्बी भी रखी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर में जमालपुर क्षेत्र के एक गांव के सिवान में गए एक युवक ने पहली बार किशोरी का शव पड़ा देखा था। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने यूपी 112 नंबर पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। लगभग 17 वर्षीय किशोरी का शव नाली में पुआल से छिपा कर रखा गया था। गर्दन में दुपट्टा कसा हुआ था। लाल कलर की लेगिन व गुलाबी कलर का सूट बदन पर था। शव से दुर्गंध भी आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला दबाकर हत्या करके शव को फेंका गया है। गांव में युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन विज्ञापन