जौनपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर गेट न होने से ट्रेन से कटकर युवती ने गंवाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जलालपुर के कुसाव गांव निवासी केशव प्रसाद मिश्र की पुत्री संचिता (19) मंगलवार की रात करीब आठ बजे बीएचयू से अपनी मां साधना मिश्र की दवा लाने के लिए घर से निकली थी।
थोड़ी दूरी पर लहंगपुर के पास अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। सुबह सूचना घरवालों को मिली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। घरवालों ने पहले वाराणसी रिश्तेदार के घर फोन कर संचिता के न पहुंचने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंचे।
संचिता पास के ही चंद्रिका इंटर कॉलेज भाऊपुर में इंटर की छात्रा थी। उसके पिता सूरत में रहकर काम करते हैं। माता-पिता की बड़ी संतान होने के नाते घर की सारी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। छोटी बहन अंकिता व भाई दिव्यांग पढ़ाई करते हैं।
जलालपुर के लहंगपुर गांव में रेलवे गेट लगाने की मांग फिर से बलवती हो उठी है। जिस स्थान पर मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर संचिता की मौत हुई, वहां काफी समय से क्रॉसिंग बनवाने की मांग होती रही है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ पिच मार्ग बना है। रोजाना इससे होकर कुसाव, भाऊपुर, जगापुर, गोड़िया, मरही, बिंदे, परसरा, अटहनु, लहंगपुर, कठेरवा गांव के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जहां हादसा हुआ, उसी स्थान पर 14 दिसंबर को सुबह अटहनु गांव निवासी दुर्गावती देवी की भी लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इससे पूर्व भी कई हादसे हो चुके हैं, मगर रेलवे के जिम्मेदार यहां गेट लगवाने पर गंभीरता नहीं दिखा रहे।