फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl from Kanpur got love marriage in a temple in Azamgarh

आजमगढ़: कानपुर से भगाई गई लड़की की मंदिर में हुई शादी, रिश्ते में दोनों लगते हैं बुआ-भतीजा

Tue, 20 Oct 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 20 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Girl from Kanpur got love marriage in a temple in Azamgarh

कानपुर से भगाई गई युवती की सोमवार को आजमगढ़ के रौनापार स्थित कालिका मंदिर में प्रेमी के साथ शादी करा दी गई। तीन दिन से युवती के परिजन थाने पर आकर जमे थे और लगातार पंचायत चल रही थी। तीन दिन की पंचायत के बाद दोनों परिवार प्रेमी युगल की शादी को लेकर राजी हो गए और पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह करवा दिया गया। प्रेमी युगल रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते है। जिसके चलते ही परिजन विरोध में थे।

विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली एक युवती का रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों में अक्सर ही फोन पर बातचीत होती रहती थी। कुछ दिनों पूर्व युवक युवती के घर कानपुर पहुंचा और उसे लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

युवती के गायब होने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। बाद में पता चला कि वह रौनापार थाना क्षेत्र में है। जिस घर में वह है, वह भी युवती के परिजनों के रिश्ते में ही हैं। इस सूचना पर युवती की मां, दादी व भाई तीन दिन पूर्व रौनापार थाने पर पहुंचे और पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने पर बुलाया तो वह प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ गई। तीन दिनों तक थाने में कई बार पंचायत हुई। अंतत: युवती के दबाव में आकर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। सोमवार को कालिका मंदिर में पुलिस व दोनों परिवारों के साथ ही गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed