{"_id":"5e6e5ab48ebc3ea7cc69db44","slug":"girl-dies-in-bus-driver-escapes-after-taking-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक कराने जा रही युवती की चलती बस में मौत, चालक लाश उतारकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक कराने जा रही युवती की चलती बस में मौत, चालक लाश उतारकर फरार
Sun, 15 Mar 2020 10:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ फूंक के लिए परिवार के साथ मकदूम साहब के दरबार जा रही युवती की रोडवेज की चलती बस में मौत हो गई। रविवार की रात आठ बजे बस चालक उसकी लाश आजमगढ़ के कप्तानगंज मुख्य चौक पर उतार कर फरार हो गया।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले स्थान पर लाश रखकर सड़क पर रोने की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। लोग तरह तरह की आफवाह उड़ाने लगे। कोरोना वायरस को लेकर भले ही सर्तकता बरतने का आदेश है। बावजूद पुलिस ने इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोई पहल नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर सीओ बूढ़नपुर ने दरोगा को भेजकर पीड़ित परिवार की मदद के लिए लगाया।
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी मकसूद की बाइस वर्षीय सकीना की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। रविवार को परिवार के लोग उसे लेकर आंबेडकर नगर जिले में स्थित मकदूम साहब के दरबार ले जा रहे थे। साथ में मां शाहजहां, बड़ी बहन समीना और भाई जान मोहम्मद के साथ जा रहे थे। जैसे ही बस कप्तानगंज थाने के मंदुरी बाजार पहुंची सकीना ने बस में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बस चालक ने कप्तानगंज चौक पर मृतका के परिजनों उतार दिया। मृतका अपने दो भाई दो बहनों में सबसे छोटी थीं ये कई महीनों से बीमार चल रही थी। इसके पिता साइकिल से खिलौने बेचकर इलाज करा रहे थे, लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। इसलिए झाड़-फूंक के चक्कर में मकदूम साहब के दरबार में ठीक हो जाए। मौत की सूचना घर पर दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लाश को लेकर चले गए।