{"_id":"5ddbaf808ebc3e54bd18b4fd","slug":"girl-died-in-drown-fall-in-well-in-chopan-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: घर से बाहर पानी लेने गई बालिका, कुएं में कपड़े उतराते देख मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: घर से बाहर पानी लेने गई बालिका, कुएं में कपड़े उतराते देख मच गया हड़कंप
Mon, 25 Nov 2019 04:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के लालगंज मे सोमवार की अलसुबह पानी लेने गई लड़की की कुएं मे गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अजोरी(14)पुत्री धरमू जायसवाल निवासी खैरटिया थाना ओबरा अपने ननिहाल नाना मोलन जायसवाल के घर आई थी। सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे नाना का हैडपम्प खराब हो जाने के कारण पास के कुएं मे पानी लेने के लिए चली गई।
विज्ञापन
इस दौरान वह कुएं से पानी निकाल रही थी। रस्सी छोटी होने कारण वह झुक कर पानी निकालने की कोशिश कर रही थी कि अचानक बालिका अनियंत्रित होकर कुएं मे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों को लड़की के बारे में तब पता चला जब वह काफी देर तक पानी लेकर घर वापस नहीं आई। आसपास में खोजबीन किए जाने पर वह कुएं के पास पहुंचे और कुएं मे बालिका के कपड़े उतराते देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने कुएं तलाशी ली तो उसमें से बालिका का शव निकला। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्यवाही के ही मृतक नाबालिग बालिका का दाह संस्कार कर दिया।