टिक टाक पर हुआ प्यार तो प्रेमी से शादी करने मुंबई से बनारस चली आई लड़की, फिर लड़का पहुंच गया थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक और इंस्टाग्राम से प्यार का इजहार के बाद अब टिक-टॉक के माध्यम से भी प्यार का चलन हो रहा है। ताजा मामला बुधवार को मंडुवाडीह थाने पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार टिक टाक एप पर मुंबई की लड़की को मंडुवाडीह के लड़के से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की योजना भी बना ली।
हलचल तब मच गई जब बुधवार को लड़की मुंबई से प्यार के बंधन में हमेशा के लिए बंधने मंडुवाडीह निवासी लड़के से मिलने आ धमकी। मंडुवाडीह स्टेशन पर पहुंचकर प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी को बुलाया तो, प्रेमी के प्राण सूख गए। वह भागते-भागते मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचा। पहली नजर में प्रेमिका को देख कर चकरा गया। प्रेमिका ने बताया कि वह घर छोड़कर भाग आई है।
प्रेमी ने प्रेमिका को मनाते हुए अपने घर न ले जाकर मंडुवाडीह थाने ले आया। प्रकरण की पूरी जानकारी ईमानदारी से पुलिस को बता दी।
मंडुवाडीह के रहने वाले लड़के ने 9 महीने पहले मुंबई निवासी एक लड़की का टिकटॉक पर एक वीडियो को लाइक किया था। लाइक के बाद दोनों टिकटॉक पर एक दूसरे को फॉलो करने लगे और फिर इनके बीच चैटिंग शुरू हो गई। उसके बाद लड़की के जन्मदिन पर लड़के ने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया, जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया। उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।
इसके बाद कुछ दिन तक मोबाइल में खराबी के कारण राजा ने लड़की का फोन नहीं उठाया और ना ही मैसेज का कोई जबाब दे पाया। इस बात से लड़की चिंतित हो गई और वह घर वालों से बिना बताए ही मुंबई से वाराणसी पहुंच गई। इसके बाद लड़के ने मंडुवाडीह पुलिस को बताया कि लड़की भाग करके अपने घर से आई है। इसके घरवाले परेशान हैं। कृपया इसके घर पर सूचित कर दीजिए। इसके बाद मंडुवाडीह पुलिस ने लड़की के परिजनों को फोन करके उसके मंडुवाडीह में होने की जानकारी देते हुए बुलवा लिया है।