{"_id":"65b63a9c8cbd151c0b07a0e6","slug":"girl-body-found-hanging-from-ceiling-ring-in-azamgarh-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: छत के छल्ले से लटका हुआ मिला युवती का शव, मां के साथ रहती थी आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: छत के छल्ले से लटका हुआ मिला युवती का शव, मां के साथ रहती थी आंचल
Sun, 28 Jan 2024 05:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 05:00 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक युवती छत से छल्ले से लटका हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर विषया गांव में रविवार सुबह एक युवती का शव कमरे में छत के छल्ले से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धन्नीपुर विषया गांव निवासी आंचल विश्वकर्मा (18) शनिवार राता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी तो मां उसे जगाने के लिए पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही आंचल को छत के छल्ले से फंदे के सहारे लटकती देख मां की चीख निकल गई।
विज्ञापन
चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। आंचल अपनी मां के साथ ही घर पर रहती थी। उसके पिता व बड़े भाई रोजी-रोटी के लिए मुंबई रहते हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन