फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghosi police arrested four couple from amila market in mau

मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालकिन समेत पुलिस ने चार जोड़ों को पकड़ा

Fri, 03 Jan 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jan 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Ghosi police arrested four couple from amila market in mau
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रामपुर सोहण मोड़ टड़वा (बोझी बाजार) में लंबे समय से संचालित सेक्स रैकेट को भंडाफोड़ कर नौ लोगों को दबोचा है। इसमें चार जोड़े के साथ सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला भी शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का पीटा (देह व्यापार एक्ट) में चालान कर दिया।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस की इस उपलब्धि का खुलासा शुक्रवार की शाम को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर किया। एसपी अनुराग आर्य के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहण मोड़ टड़वा गांव निवासी एक महिला के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चलता था, जबकि गृहस्वामी जीविकोपार्जन के लिए कोलकाता रहता है।
विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में कोतवाल परमहंस मिश्र और महिला कांस्टेबल के संग छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार जोड़े को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ा। इस दौरान मकान की स्वामिनी महिला को भी पुलिस ने दबोचा। एसपी के अनुसार पकड़े गए सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जिला मुख्यालय से पकड़े गए थे छह जोड़े
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ वर्ष 2018 में पुलिस ने किया। इस दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से छह जोड़ों को दबोचा था, साथ ही मकान के स्वामी सहित सभी का पुलिस ने देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया। पकड़े गए आरोपियों की जमानत एक माह बाद हाई कोर्ट से हुई थी। अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed