फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghosi MP atul rai accused by sexual assault victim friend attempted suicide during facebook live in delhi

फेसबुक लाइव पर आत्मघाती कदम: घोसी सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसके साथी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगाई

Mon, 16 Aug 2021 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Aug 2021 07:36 PM IST
सार

घोसी सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसके साथी ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने से पहले फेसबुक लाइव किया था, इसी दौरान दोनों ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली।

विज्ञापन
Ghosi MP atul rai accused by sexual assault victim friend attempted suicide during facebook live in delhi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मऊ के घोसी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली वाराणसी के एक कॉलेज की पूर्व छात्रा और गाजीपुर निवासी उसके साथी ने नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर करते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से पहले पीड़िता और उसके साथी ने फेसबुक पर लाइव आकर प्रशासन पर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन


अभी हाल ही में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। पिछले दो साल से दुष्कर्म के आरोप में घोसी सीट से बसपा सांसद प्रयागराज के जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


लाइव वीडियो में पीड़िता और उसके साथी ने वाराणसी पुलिस के तत्कालीन अफसरों और न्याय व्यवस्था को कोसते हुए यह कदम उठाया। फिलहाल गंभीर अवस्था में सत्यम को नई दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी लोकसभा सीट से सांसद अतुल के खिलाफ बलिया की रहने वाली पीड़िता ने एक मई 2019 को वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वाराणसी के एक कॉलेज की छात्रा रह चुकी पीड़िता का आरोप है कि अतुल राय ने सात मार्च 2018 को उसे लंका स्थित अपने फ्लैट में पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जारी हुआ था एनबीडब्ल्यू
घोषी सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंद्र सिंह की अदालत ने धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। दो अगस्त को अदालत ने यह आदेश वाराणसी कमिश्नरेट की कैंट पुलिस की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed