फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Youth drowns in Godhani River body found in morning family fears foul play

गाजीपुर: गोधनी नदी में डूबने से युवक की मौत, सुबह मिला शव; परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 09:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 09:32 AM IST
सार

जिले के कासिमाबाद क्षेत्र के शेखनपुर गांव में गोधनी नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार शाम घर से निकले युवक का गमछा और चप्पल नदी किनारे मिले थे। रात में अंधेरे के कारण तलाश नहीं हो सकी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Ghazipur Youth drowns in Godhani River body found in morning family fears foul play
नंदन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुर गांव में गोधनी नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार की शाम घर से निकले युवक का गमछा और चप्पल नदी किनारे मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने रात में नदी में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


शेखनपुर गांव निवासी बृजेश गोंड ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र नंदन शनिवार की शाम करीब छह बजे घर से लापता हो गया था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गोधनी नदी के किनारे नंदन का गमछा और चप्पल मिले। नदी किनारे उसके सामान मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रात में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने और नदी में पानी अधिक होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक बार फिर नदी में तलाश शुरू की। इस दौरान नंदन का शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रात आठ बजे मिली थी डूबने की सूचना
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे डायल 112 पर युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद गोताखोरों को बुलाने के लिए भी सूचना भेजी गई थी। रविवार की सुबह युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed