{"_id":"5bf6789fbdec2269717a3823","slug":"ghazipur-to-delhi-and-lucknow-flight-service-will-be-start-from-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर से भर सकेंगे लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ान, नए साल में मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर से भर सकेंगे लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ान, नए साल में मिलेगी सौगात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से यूपी के गाजीपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास तेज हो गया है। उड़ान योजना के तहत सिन्हा की केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु से बातचीत के बाद 50 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति लगभग मिल गई है।
सब ठीक रहा तो अंधऊ हवाई पट्टी से स्पाइस जेट विमान सेवा नए वर्ष में शुरू कर दी जाएगी। शुरू में लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ान होंगी। हवाई जहाज में 70 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
नागरिक उड्यन मंत्रालय की उड़ान योजना अंतर्गत गाजीपुर के अंधऊ हवाई पट्टी को विकसित करने पर मुहर लगा दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा ट्विटर पर मनोज सिन्हा से हुई वार्ता साझा करने से हुई है।

Had a meeting with Shri @manojsinhabjp, Minister of State for Communications (IC) and Railways. Discussed on Civil Aviation issues related to Ghazipur Airport. Have directed officials of @MoCA_GoI to look into these issues. pic.twitter.com/RqBRsc7KQJ
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) November 20, 2018
गाजीपुर से स्पाइस जेट के दो विमान रोज उड़ान भरेंगे। इससे गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ के साथ बिहार के बक्सर, छपरा, सिवान, आरा, भभुआ जिले के लोग लाभान्वित होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा ट्विटर पर मनोज सिन्हा से हुई वार्ता साझा करने से हुई है।
प्रभु ने ट्वीट किया है कि मनोज सिन्हा के साथ गाजीपुर में हवाई अड्डे से संबंधित नागरिक उड्डयन मुद्दों पर चर्चा की गई। आगे की कार्रवाई के लिए नगर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उधर, हवाई सेवा शुरू करने के संबंध में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अभी और थोड़ा वक्त चाहिए। हम कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं।