गाजीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के मकसूदनपुर (कमालपुर) गांव में अपने नाना के घर रह रही एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव निवासी स्व. सुदई राजभर की पुत्री अंजलि (14) कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर (कमालपुर) निवासी अपने नाना जगरू राजभर के यहां रहती थी। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गए, जबकि अंजिल अंदर कमरा में सो रही थी।
शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि अंजली दुपट्टे के सहारे लकड़ी की कड़ी से लटक रही थी। यह देख लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
मृतका के नाना जगरू की माने तो अंजलि के पिता के निधन होने के बाद उसकी मां भी घर छोड़कर कही चली गई। इसके बाद वह यहां पर रहती थी। उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दी जाती थी। करीब तीन दिनों से वह काफी उदास और परेशान दिख रही थी। पता नहीं किन कारणों से जान देने के फैसला कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका अपने नाना के घर रहती थी। तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।