फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Corona Update: 91 found infected with Tehsildar, eight patients become healthy

Ghazipur Corona Update: उद्यान अधिकारी और तहसीलदार समेत 91 मिले कोरोना संक्रमित, आठ मरीज हुए स्वस्थ 

Fri, 07 Aug 2020 09:38 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur Corona Update: 91 found infected with Tehsildar, eight patients become healthy
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

गाजीपुर जिले के उद्यान अधिकारी और कासिमाबाद तहसीलदार समेत 91 की रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे राजस्व विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर कोविड केयर सेंटर में भर्ती आठ मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है, जिससे एसडीएम के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


इसके बाद कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने और होम आइसोलेट करने का निर्धारण किया जाएगा। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1538 और 638 स्वस्थ हो चुके हैं, 12 की मौत हो गई है।जबकि एक्टिव केस का आंकड़ा 888 पहुंच गया है। शुक्रवार को अलग-अलग आई जांच रिपोर्ट में नंदगंज के 13, पुलिस लाइन से 14 कोरोना संक्रमितों के साथ ही सकरा गांव में एक, खालिसपुर एक, एसपी कार्यालय एक संक्रमित है।

विज्ञापन

वहीं गोराबाजार एक, आदर्श गांव एक, सदर एक, प्रकाशनगर कालोनी एक, कोतवाली सदर एक, मियापुरा एक, एसपी कार्यालय तीन, रजदेपुर तीन, हरदासपुर एक, उद्यान अधिकारी, करंडा एक, पुल्ली गांव एक, उचौरी एक, कासिमाबाद एक, नसीरूद्दीनपुर एक, बहादुरगंज एक, नवापुरा दो, जमालपुर एक, काजीमुहल्ला तीन, मुहम्मदाबाद वकील बाड़ी एक, गौसपुर एक, मुहम्मदाबाद तहसील एक, मुहम्मदाबाद एक, मुहम्मदाबाद मुठिया एक पॉजिटिव मिला है।

सुहवल थाना पांच, रेवतीपुर एक, भीमापार छह, हीराधरपुर एक, रामपुर एक, सैदपुर वार्ड नंबर नौ एक, नरायनपुर ककरही एक, कमसड़ी एक, तहसील जमानिया चार, मलिकपुरा एक, सदर एक, गौड़ऊर दो, मिरानपुर एक, नवाबगंज एक और लोचाइन गांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। भीमापार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को एंटीजेन टेस्ट और स्वैब का सैंपल लिया गया। इसमें 162 लोगों का एंटीजेन टेस्ट हुआ। 

नंदगंज के नवीन प्राथमिक केंद्र पर रैपिड एंटीजन किट से 216 लोगों की जांच हुई। सुहवल थाने के 15 पुलिस कर्मियों का रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन टेस्ट कीट से कोरोना की जांच हुई। कासिमाबाद सीएचसी पर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। 182 लोगों की जांच की गई। 

खानपुर के रामपुर प्राथमिक विद्यालय पर डाक्टरों की टीम ने कुल 159 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। वहीं अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर 2969 लोगों के स्वैब की सैंपलिंग हुई। इस संबंध में महामारी नोडल एसीएमओ ने बताया कि तहसीलदार समेत 91 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed