फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Another accused arrested Vineet Rai murder case one already been killed in encounter

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी; एक मुठभेड़ में ढेर हो चुका है

Wed, 29 Jul 2026 09:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Jul 2026 09:04 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी अरविंद कुमार को महाराजगंज हाईवे से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अभी भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Ghazipur Another accused arrested Vineet Rai murder case one already been killed in encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर में शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में प्रकाश में आए अरविंद कुमार को महाराजगंज हाईवे के पास से दबोच लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इसके बावजूद मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, आलोक दूबे व सोनू यादव समेत तीन आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

विज्ञापन


एएसपी सिटी डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को वांछितों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर फुल्लनपुर निवासी 23 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र जिउतबंधन राम को महाराजगंज हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विनीत राय हत्याकांड में दर्ज प्राथमिकी के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार 29 मई की रात को बिंदू होटल संचालक आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान अरविंद कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड में अब तक अरविंद कुमार, सौरभ तिवारी, शिवम दुबे, रहमान अली उर्फ गोल्डेन तथा रविशंकर पांडे और सत्य प्रकाश पांडे को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

तीन आरोपी अब भी फरार
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त से अब भी कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव फरार हैं। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed