फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazal collection Ek Parinde Si Ud Lagi Zindagi was released

Varanasi News: गजल संग्रह इक परिंदे सी उड़ने लगी जिंदगी का हुआ लोकार्पण

Mon, 18 May 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ghazal collection Ek Parinde Si Ud Lagi Zindagi was released
इक परिदें सी उड़ने लगी ज़िन्दगी का लोकार्पण हुआ संवाद
प्रख्यात गजलकार छाया शुक्ला की गजलों के संग्रह इक परिंदे सी उड़ने लगी जिंदगी का रविवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में लोकार्पण हुआ। इनमें जीवन जगत की अनेकानेक छवियां हैं। जीवन के आकर्षक, उज्ज्वल और सम्मोहक के रूप चटक होकर उभरे हैं। बीएचयू के प्रो. वशिष्ठ अनूप, साहित्यकार डॉ. दयानिधि मिश्र, प्रो. दयानंद आदि साहित्यकारों ने इस गजल संग्रह का विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

डॉ. दयानिधि मिश्र ने कहा कि ये गजलें स्तरीय हैं और किसी वाद से प्रभावित नहीं हैं। उनकी दृष्टि अपने कालखंड के समूचे परिदृश्य पर है। उनकी गजलों का फलक अत्यंत विस्तृत है। गजलकार शिवकुमार पराग ने कहा कि गजलों की भाषा हिंदी-उर्दू मिश्रित और शैली सहज भावबोध कराती चली है। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि इनकी गजलों में जीवन सौंदर्य की विविध छटा की सार्थक अभिव्यक्ति है। छाया शुक्ला ने अपनी चुनिंदा गजलों का पाठ किया। संचालन प्रसन्न वदन चतुर्वेदी ने किया। स्वागत कंचन सिंह परिहार, संचालन हिमांशु उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्रनाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर आनंद कृष्ण मासूम, योगेश चतुर्वेदी, डॉ. नसीमा निशा, गिरिजेश तिवारी, डॉ. राजेश राय, डॉ. कवींद्र नारायण, बुद्धदेव तिवारी, देवेंद्र पांडेय, सूर्यकांत त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed