फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Getting Shivling is a big achievement decision will come in Hindu side says harishankar jain

Gyanvapi Case : हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन बोले- शिवलिंग मिलना बड़ी उपलब्धि, फव्वारा है तो चलाकर दिखा दें

Thu, 19 May 2022 03:00 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 May 2022 03:00 AM IST
सार

हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि हिंदू पक्ष में जल्द ही एक अच्छा फैसला आएगा।

विज्ञापन
Getting Shivling is a big achievement decision will come in Hindu side says harishankar jain
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक चली सर्वे की कार्यवाही पूरी होने और यहां शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब सभी को इस दिशा में कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार है। इस बीच हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने शिवलिंग मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य खराब होने के बाद से रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि हिंदू पक्ष में जल्द ही एक अच्छा फैसला आएगा।
विज्ञापन


ज्ञानवापी में सर्वे के अंतिम दिन हरिशंकर जैन की तबीयत बिगड़ी थी। वह रविंद्रपुरी में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए हरिशंकर जैन ने ज्ञानवापी मामले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताने वालों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब मेरे अराध्य देव की बेअदबी हो रही है तो सांप्रदायिक सौहार्द बीच में कहा से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईएमआईएम चीफ असुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि वह मस्जिद थी है और उसके रहने की बात को इस्लामी कानून के हिसाब से कहते हैं जबकि हिंदू लॉ यह कहता है कि मंदिर थी, है और वहीं रहेगी। 

अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि जैसे-जैसे कार्यवाही आगे बढ़ती जा रही है, हमारा पक्ष मजबूत होता जा रहा है। 352 साल से भगवान भोलेनाथ को कैद रखा गया था, पूर्णिमा के दिन भगवान खुद से प्रकट हो गए। इस मुद्दे को और आगे तक ले जाएंगे। कहा कि शिवलिंग जिस जगह पर मिला है, उसके नीचे तहखाने और सामने की दीवार को साफ कर अच्छे तरीके से सर्वे के लिए भी याचिका हमारी ओर से दायर की गई है।

इस पर न्यायालय द्वारा जल्द ही हिंदू पक्ष में फैसला आएगा। जो लोग शिवलिंग को फव्वारा कह रहे हैं, वह वहां फव्वारा चलाकर दिखा दें। अगर यहां फव्वारा है तो नीचे पानी सप्लाई की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे में दूसरे पक्ष को जांच से कोई एतराज नहीं होना चाहिए।


वजूखाने का एक और वीडियो हुआ वायरल
ज्ञानवापी परिसर के पहले वीडियो के बाद दूसरा वीडियो भी बुधवार को वायरल हो गया। जानकारों की मानें तो यह वीडियो भी पुराना है। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के बाद अब तक दो वीडियो वायरल हो चुके हैं। बुधवार को सामने आए वीडियो में एक कुआं नजर आ रहा है जबकि पहले वीडियो में वजूखाने के अंदर शिवलिंग नजर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed