फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get paper research published in international journal for A grade.

Varanasi News: ए ग्रेड के लिए इंटरनेशनल जर्नल में पब्लिश कराएं पेपर रिसर्च

Mon, 21 Oct 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Get paper research published in international journal for A grade.
विद्यापीठ को सलाह, खराब सड़कों और क्वालिटी रिसर्च की कमी भी है खराब ग्रेड की वजह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को मिली बी++ की नैक ग्रेडिंग के पीछे कई वजहों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसमें क्वालिटी रिसर्च की कमी, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में पेपर का पब्लिश न होना, गेस्ट फैकल्टी और संविदा शिक्षकों को पीएचडी कराने का अधिकार न देना और खराब सड़कों की बातें सबसे ज्यादा हो रही हैं। विद्यापीठ अब सी ग्रेड को भुलाकर बी++ ग्रेड के विश्वविद्यालय में आ चुका है, लेकिन कुलपति का कहना है कि वो फिर से मूल्यांकन कराने की अपील करेंगे। विद्यापीठ के लोगों को ये बातें काफी पसंद भी आ रही है, लेकिन कई शिक्षकों ने माना है कि विश्वविद्यालय में अभी भी कई ऐसी मूल समस्याएं हैं, जिन्हें सुलझाए बिना नैक की ग्रेडिंग सुधारना संभव होगा।
शिक्षकों को मिले सम्मानजनक वेतन
अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक स्टैंडर्ड उठाने के लिए शोध की गुणवत्ता, नेशनल, इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशन और शिक्षकों को यूजीसी मानक के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान देना भी होगा।
विज्ञापन

केवल लाइब्रेरी चमका देने से नहीं मिलेगा ग्रेड
प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्यापीठ में दोबारा मूल्यांकन कराने पर 0.1 नंबर की कमी पूरी कर ए+ ग्रेड भी पा सकते हैं। गेस्ट फैकल्टी और संविदा शिक्षकों को शोध कराने की अनुमति न देना भी बड़ी वजह है। 25 साल से वे लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन वे शोध कराने को तभी उत्सुक होंगे, जब उन्हें बेहतर वेतन और जॉब सिक्योरिटी मिले। आलम ये है कि संविदा शिक्षक और गेस्ट फैकल्टी अब स्थाई प्रोफेसरों से ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed